तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। शुक्रवार की दोपहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। सोनहत-रामगढ़ मार्ग पर मेंड्रा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पलट गई और बाइक सवार झाड़ियों में जा गिरे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद एक मृतक दूर झाड़ियों में जा गिरा, जिसकी तलाश के बाद शव बरामद किया गया। मृतक थाना चांदनी बिहार क्षेत्र के रसोकी गांव निवासी बताए जा रहे हैं।


सूचना मिलते ही सोनहत थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत लाया जा रहा है। हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!