शिक्षा विभाग की वायरल ट्रांसफर लिस्ट से चर्चाएं तेज, पूर्व के निलंबित किये गए विनोद राय का भी नाम शामिल

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर/अंबिकापुर। शिक्षा विभाग की संभावित तबादलों की एक सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल लिस्ट में दावा किया गया है कि कोरिया के जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को सहायक संचालक बनाकर सरगुजा भेजा जा रहा है, जबकि निलंबित हो चुके विनोद राय को कोरिया का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया जा रहा है। इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल जानकारी ने जिलेभर में चर्चाओं को और गर्मा दिया है।


पहले ही हो चुका है निलंबन


गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के तत्कालीन एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रहे विनोद राय को शासन ने कोविड-19 काल में भंडार क्रय नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर 26 फरवरी 2024 को निलंबित कर दिया था। आदेश के अनुसार, राशन खरीदी में गड़बड़ी के चलते उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत पाया गया था। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय सरगुजा संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) कार्यालय निर्धारित किया गया था।



वास्तविकता आदेश आने पर ही साफ होगी

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल सूची को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है। आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सूची के दावे कितने सही हैं।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!