धनुहार नाले पर टेलर पलटा, पांच घंटे से ठप यातायात – दोनों ओर जमीं वाहनों की कतारें

Chandrakant Pargir

 

बैकुंठपुर।कोरिया जिले के बैकुंठपुर-मनसुख मार्ग पर धनुहार नाले की पुलिया पर गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक भारी टेलर बैक होकर  तिरछा हो गया, जिससे पिछले पांच घंटों से इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। यह मार्ग खड़गवां होते हुए रायपुर और बिलासपुर की ओर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे आम लोगों के साथ ही मालवाहक वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, धनुहार नाले की यह पुलिया दुर्घटनाओं का गढ़ बन चुकी है। हर साल यहां करीब दो दर्जन से अधिक वाहन बैक होकर पलट जाते हैं। बावजूद इसके अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि इस पुल पर नए निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, मगर कार्य की शुरुआत का इंतजार अभी भी जारी है।



ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नए पुल का निर्माण शुरू करने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं और घंटों लगने वाले जाम से राहत मिल सके।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!