रायपुर। स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को गति देते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला प्रभारी एवं राज्य पदाधिकारियों (संगठन) की नियुक्ति की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तंबोली ने बताया कि पत्रकार हितों को समर्पित राष्ट्रीय संस्था इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के छत्तीसगढ़ संगठन द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि रायपुर जिला इकाई की घोषणा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी रायपुर जिला दिलीप साहू द्वारा 1 सितंबर को की जा चुकी है। इसी क्रम में प्रदेश के शेष संभागों और जिलों में भी कार्यकारिणी का गठन नवनियुक्त पदाधिकारी व प्रभारी (संगठन) शीघ्र करेंगे।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
कोरिया जिला : राज्य उपाध्यक्ष चंद्रकांत पारगिर ( दैनिक छत्तीसगढ़), सह-सचिव प्रशांत मिश्रा
जशपुर जिला : राज्य उपाध्यक्ष संतोष चौधरी (एएनआई), सह-सचिव दीपक सिंह (न्यूज़ 18)
सूरजपुर जिला : जिला प्रभारी नीरज सिंह (रफ्तार न्यूज़)
जांजगीर-चाम्पा जिला : जिला प्रभारी प्रकाश रात्रे
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला : राज्य उपाध्यक्ष अमित पांडेय (भास्कर डिजिटल), सह-सचिव हेमंत पाल (पंजाब केसरी)
कांकेर जिला : राज्य उपाध्यक्ष सतीश यादव, सह-सचिव योगेंद्र सिंह बैस
प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ ने कहा कि पत्रकारों और पत्रकार हितों के लिए राज्य में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पत्रकार सुरक्षा कानून, अधिमान्यता, सम्मान निधि के नियमों का सरलीकरण तथा स्वास्थ्य सुविधा जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर यूनियन गंभीर है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से जल्द ही सकारात्मक और ठोस प्रयास किए जाएंगे।