भाजपा ने सौभाग्यवती सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Chandrakant Pargir

 


रायपुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनुशासनहीनता के आरोप में कोरिया जिले की भाजपा नेता सौभाग्यवती सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर की गई है।


पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक निष्कासन आदेश के मुताबिक, सौभाग्यवती सिंह ने कोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


उच्च नेतृत्व को दी गई सूचना:

इस निर्णय की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को भी भेजी गई है, जिनमें प्रमुख रूप से –


शिवप्रकाश, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री


किरण सिंह देव, प्रदेश अध्यक्ष


नितिन नबीन, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़


अजय जम्वाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री


पवन साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन)


भाजपा जिलाध्यक्ष, कोरिया



भाजपा का कड़ा रुख:


भाजपा नेतृत्व ने साफ किया है कि पार्टी के अनुशासन और संगठन की मर्यादा को तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाने और अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने जैसी गतिविधियों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!