रायपुर। समाचारों की होड़ और प्रतिस्पर्धा से उपजे तनाव के बीच पत्रकारों को राहत संगठन की एकजुटता और आपसी सद्भावना से ही मिल सकती है। यही संदेश शुक्रवार को रायपुर के रिंग रोड स्थित एक होटल में आयोजित स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह से सामने आया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों के बीच संगठित रहना समय की मांग है। यूनियन पिछले छह वर्षों से पत्रकारों के सम्मानजनक वेतन, कार्य परिस्थितियों और कानूनी अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। आईजेयू से संबद्ध होने के बाद संगठन को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव और सहयोग भी मिल रहा है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अध्यक्ष : राहुल सिन्हा (प्रसार भारती)
उपाध्यक्ष : खोमन साहू (विस्तार न्यूज़), विक्की पंजवानी (ए वी न्यूज़)
महासचिव : लविंदर पाल सिंघोत्रा (सीजी24)
कोषाध्यक्ष : अमित बाघ (आईएनडी24)
संयुक्त सचिव : वर्षा यादव (झूठा सच), हरिमोहन तिवारी (प्राइम डे)
मीडिया प्रभारी : जिज्ञासा चंद्रा (साधना न्यूज), सुधीर वर्मा (स्वदेश न्यूज)
जिला कार्यकारिणी सदस्य : निधि प्रसाद, अंकुश शर्मा, पार्थ सारथी बेहरा, स्नेहल सराफ, खुशबू ठाकरे, हिमांशु पटेल, मोनिका दुबे और श्रवण तम्बोली।
वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन
समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार गिरीश पंकज ने यूनियन के संघर्षों को याद करते हुए संगठन से जुड़ने की आवश्यकता बताई। वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संगठन ही पत्रकारों की असली ताकत है। वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी ने नई पीढ़ी को अनुभव से सीखने की सलाह दी।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, आवास और अधिमान्यता जैसे मुद्दों पर ठोस पहल की जरूरत बताई। आईजेयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार साहू ने पत्रकारों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन वर्षा यादव ने किया। प्रेस क्लब महासचिव डॉ. वैभव पांडेय ने मौजूदा हालात पर विचार रखे और प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तंबोली को पूरे प्रदेश में यूनियन के विस्तार के लिए बधाई दी।
शपथ ग्रहण समारोह पर संघ के सचिव सुधीर कुमार तम्बोली ने कहा कि पत्रकार बिरादरी यदि एकजुट होकर संगठन के साथ खड़ी हो, तो न केवल उनके अधिकारों की रक्षा होगी बल्कि पत्रकारिता की गरिमा भी बनी रहेगी।