कोरिया। मुंगेली में 16 से 19 सितंबर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कोरिया जिले की फरहीन खान ने उम्दा खेल दिखाते हुए छत्तीसगढ़ की अंडर-17 बालिका शतरंज टीम में जगह बनाई है। सेजस महलपारा की कक्षा नवमी की छात्रा फरहीन ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया।
फरहीन की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, विद्यालय प्राचार्य अभय शर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र पाल ने बधाई दी। इससे पूर्व संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भी फरहीन ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
कोरिया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि संघ लगातार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का अवसर उपलब्ध करा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। फरहीन की सफलता पर संघ से जुड़े शमीम, आशीष गुप्ता, योगेश गुप्ता, संवर्त कुमार रूप, आनंद तिवारी, अंजुम, शगुफ्ता खानम, राजीव जायसवाल और शेषरतन जायसवाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।