कोरिया वन मण्डल में अवैध सागौन लकड़ी बरामद, बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान कार्रवाई

Chandrakant Pargir

 


कोरिया/बैकुंठपुर।। कोरिया वन मण्डल के वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में 26 सितंबर 2025 को रात्रि गस्त के दौरान अवैध सागौन लकड़ी की बड़ी बरामदगी हुई।


जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्राधिकारी के निर्देशन में सर्किल छिंदडांड और जमगहना के कर्मचारी बीट जगदीशपुर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ग्राम उरमदुग्गा में अशोक लीलेंड वाहन (क्र.सं. UP 64 CT 4667) को पीछा कर पकड़ लिया। वाहन में अवैध रूप से तीन नग सागौन लठ्ठे लदे हुए पाए गए।


वन विभाग ने बताया कि लकड़ी को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई वन कानून के उल्लंघन को रोकने और जंगलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।


 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!