कोरिया। श्री श्याम प्रभु की भक्ति व आराधना के पावन अवसर पर ग्राम रनई (पो. रनई दुर्गा पंडाल, थाना पटना, जिला-कोरिया) में दिनांक 26 सितंबर 2025, शुक्रवार को भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 7 बजे से होगा, जो प्रभु की इच्छा तक चलेगा। आयोजन में देशभर के ख्यातिनाम भजन गायक शिरकत करेंगे। संकीर्तन में लहरगांव के कृष्णा शर्मा, राजनांदगांव की राधिकाशर्मा, सींगमढ़ वाले पावन सानिध्य (महाराज श्री राम जी उपाध्याय, अंबिकापुर) एवं दरबार सेवा में अंबिकापुर वाले राहुल अग्रवाल अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करना और समाज में भक्ति व सद्भाव का वातावरण स्थापित करना है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों व श्याम प्रेमियों का विशेष सहयोग रहेगा।
श्री श्याम संकीर्तन में सम्मिलित होकर श्रद्धालु प्रभु की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने सभी भक्तों से समय पर पधारकर संकीर्तन का लाभ लेने की अपील की है।

