छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला कोरिया की जंबो कार्यकारिणी घोषित

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला कोरिया की नई जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने बताया कि यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी के अनुमोदन, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता एवं मंत्री शैलेन्द्र शर्मा की सहमति से की गई है।


घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में राजेश शुक्ला, मनोज गुप्ता, नसीम असदक, प्रमोद जायसवाल और प्रहलाद जायसवाल (विकास फर्नीचर) शामिल किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर रविकांत गुप्ता, राजेश राज गुप्ता, निशांत जायसवाल, सुधीर अग्रवाल एवं सुदीप सोनी का चयन किया गया है। महामंत्री हिमांशु अवस्थी, कार्यकारी महामंत्री आस्तिक शुक्ला, मंत्री गिरिजा शंकर पाण्डेय, अभय बडेरिया, महेन्द्र वैध (प्रज्ञा ट्रेडर्स), ओमप्रकाश केवलानी एवं जय साहू बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मयंक अग्रवाल को दी गई है, जबकि सह-कोषाध्यक्ष प्रशांत शिवहरे होंगे। सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार समिति में अनुराग दुबे, सचिन्द्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, नमन गुप्ता और रवि गुप्ता को शामिल किया गया है।



विभिन्न प्रशासनिक विभागों से समन्वय के लिए भी विशेष टीम का गठन किया गया है। इसमें प्रमुख संचालन समन्वय समिति में श्रीप्रकाश जायसवाल, बलजीत सिंह, रमेश चन्द्र गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल और महेन्द्र वैध को शामिल किया गया है। फूड एवं सेफ्टी विभाग की जिम्मेदारी नवीन कुमार गुप्ता, जीएसटी की जिम्मेदारी अशोक बडेरिया, बैंकिंग विभाग प्रवीण जायसवाल, उद्योग एवं खनिज मोहित पैकरा, नगरीय प्रशासन गिरीश राजपूत, स्वास्थ्य विभाग शशांक जज्ञासी और राजस्व एवं गुमाश्ता विभाग की जिम्मेदारी वैभव गुप्ता को सौंपी गई है।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शीघ्र ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और जिले के व्यापारियों के हितार्थ कार्य करना प्राथमिकता होगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!