विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का तंज, जारी किया व्यंग्यात्मक वीडियो

Chandrakant Pargir

 


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीतिक तंज कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक वीडियो जारी किया है, जिसमें भाजपा के सीनियर विधायकों और वर्तमान मंत्रियों को दिखाया गया है।



वीडियो में बैकग्राउंड में मशहूर गाना “जग सूना-सूना लागे” बजता है। शुरुआत में पूर्व दिग्गज मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूढ़त, अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक को दिखाया गया है। इसके बाद वर्तमान भाजपा के मंत्रियों को नाचते हुए प्रदर्शित किया गया है। कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिये यह संदेश देने की कोशिश की है कि पुराने नेताओं को दरकिनार कर नए चेहरों को तरजीह दी गई है।



कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा ने अपने ही वरिष्ठ और अनुभवी चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं कर, उन्हें राजनीतिक तौर पर हाशिए पर धकेल दिया है। 






#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!