छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने किया महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान

Chandrakant Pargir

 


रायपुर। प्रदेश के अधिकारी–कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस वृद्धि से प्रदेश के लाखों अधिकारी–कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे उनके वेतन और पेंशन में हर महीने अतिरिक्त राशि जुड़ जाएगी।


ज्ञात हो कि लंबे समय से कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ता केंद्र के समान देने की मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार ने पहले ही DA को 55 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार पर भी दबाव था कि वह कर्मचारियों को समान लाभ दे। अंततः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह घोषणा कर कर्मचारियों की मांग पूरी कर दी।


सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस फैसले से राज्य पर हर साल करोड़ों रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा, लेकिन सरकार का मानना है कि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना जरूरी है। यह घोषणा कर्मचारियों के लिए त्योहारी सीजन से पहले बड़ी राहत मानी जा रही हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!