बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के निर्णय के तहत कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, महामंत्री बृजवासी तिवारी, भूपेंद्र यादव, रवि राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह, सुजीत सोनी, सौरभ सिंह, सागर शर्मा, लवी गुप्ता, शशि मांझी, धीरज शिवहरे, विजय चक्रधारी, संजय खलखो, रामसाय सोरी, संतोष गोयन समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि ईडी और भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ यह लड़ाई सिर्फ प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी। कांग्रेस सड़क से सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।