राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैकुण्ठपुर नगर द्वारा भव्य शारीरिक प्रकट कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च को

Chandrakant Pargir

 


बैकुण्ठपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बैकुण्ठपुर नगर द्वारा शारीरिक प्रकट कार्यक्रम का भव्य आयोजन 2 मार्च 2025, रविवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 5:00 बजे से हाई स्कूल ग्राउंड, बैकुण्ठपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में संघ के 99 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों की झलक देखने को मिलेगी।


संघ की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शारीरिक प्रदर्शन, घोष वादन, व्यायाम योग, दंड संचालन और अन्य प्रशिक्षित शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से स्वयंसेवक अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों के आत्ममूल्यांकन और संघ की कार्यप्रणाली की प्रगति को समाज के सामने प्रस्तुत करना है।


इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे श्री राकेश चंद भानु (सह विभाग कार्यवाह, कोरिया विभाग), जो संघ के उद्देश्यों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में संघ के योगदान पर प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहेंगे।


नगर संघचालक  अजय जायसवाल ने सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों और आत्मीय बंधुओं से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 99 वर्षों से भारत माता को पुनः परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने के लिए निरंतर कार्यरत है और इस लक्ष्य की ओर बढ़ते कदमों को समाज के सामने प्रस्तुत करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम विवरण:


दिनांक: 2 मार्च 2025, रविवार


समय: सायं 5:00 बजे


स्थान: हाई स्कूल ग्राउंड, बैकुण्ठपुर


मुख्य वक्ता:  राकेश चंद भानु (सह विभाग कार्यवाह, कोरिया विभाग)




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!