बैकुंठपुर (कोरिया)। धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम श्री राम जानकी महायज्ञ का आयोजन देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में 21 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक प्रेमबाग, बैकुंठपुर में होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ 21 फरवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा से होगा। यह यात्रा शिव मंदिर प्रांगण, प्रेमबाग बैकुंठपुर से प्रारंभ होकर गेज नदी के तट तक जाएगी और वहां से पुनः यज्ञस्थल पर लौटेगी।
इस दिव्य अनुष्ठान में प्रसिद्ध यज्ञाचार्य आचार्य श्री विक्रम दुबे जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराएंगे।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में इस महायज्ञ में सम्मिलित होने की अपील की है ताकि यह धार्मिक अनुष्ठान सफलता पूर्वक संपन्न हो सके। महायज्ञ के माध्यम से समाज में धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।
यह आयोजन नगर एवं आसपास के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक अवसर होगा, जिसमें संकीर्तन, प्रवचन और भजन संध्या जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।