भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख – कहा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Chandrakant Pargir

 


चिरमिरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को चिरमिरी के अमरकुंज क्रीड़ा मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरमिरी में विकास की गंगा बहेगी और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, भइया लाल रजवाड़े सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।



भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से नहीं हटेंगे पीछे – मुख्यमंत्री


रैली के बाद जब पत्रकारों ने चिरमिरी में पीने के पानी की पाइपलाइन विस्तार में गड़बड़ी को लेकर सवाल किया, तो मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने 13 महीनों में ही इस मामले पर एक्शन लिया है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।"


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है और सरकार जनता की भलाई के लिए पूरी तरह समर्पित है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!