रायपुर | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वह डोंगरगढ़ के श्री चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। इस दौरान वह विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे और छोटी बम्लेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
दोपहर 12:25 बजे – रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
दोपहर 12:55 बजे – डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हेलिपैड के लिए होंगे रवाना।
दोपहर 1:10 बजे – चंद्रगिरी तीर्थ (विद्यायतन समाधि स्मारक) पहुंचेंगे और विश्व शांति महायज्ञ में भाग लेंगे।
दोपहर 2:10 से 2:40 बजे – विनयांजलि समारोह में रहेंगे मौजूद।
दोपहर 2:50 बजे – छोटी बम्लेश्वरी माता मंदिर में करेंगे दर्शन और पूजन।
दोपहर 3:45 बजे – रायपुर एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना।
दोपहर 4:20 बजे – दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
अमित शाह के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।