गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पंचायत चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

Chandrakant Pargir

 


 

भरतपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोगपा) छत्तीसगढ़ ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए जिला एम.सी.बी. से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर संजय सिंह कमरो और जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम के नेतृत्व में यह सूची जारी की गई।


घोषणा के अनुसार, भरतपुर क्षेत्र क्रमांक 01 से सुमिला वर्मा, कंजिया क्षेत्र क्रमांक 02 से सुनिता नेटी, बहरासी क्षेत्र क्रमांक 03 से पार्वती चेरवा और कोटाडोल क्षेत्र क्रमांक 04 से अर्पणा सिंह परस्ते पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

इसके अलावा, केल्हारी क्षेत्र क्रमांक 05 से अमर सिंह परस्ते, ताराबहरा क्षेत्र क्रमांक 06 से तोष कुमार आयाम, बरबसपुर क्षेत्र क्रमांक 07 से गयादीन पकरिया, चैरपुर क्षेत्र क्रमांक 08 से कुसुम जगजीवन सिंह उइके, देवाडांड़ क्षेत्र क्रमांक 09 से सवित्री दीपक सिंह मराबी और खडगवां क्षेत्र क्रमांक 10 से लीलावती गजराज सिंह नेटी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।


पार्टी का उद्देश्य और संदेश

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने इन उम्मीदवारों का चयन जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए किया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर संजय सिंह कमरो ने कहा कि गोगपा के सभी उम्मीदवार समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास और जनता के हितों की रक्षा करना है।


जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की जनता से इनका समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने मूल्यों और सिद्धांतों के साथ जनता की सेवा के लिए तत्पर है।


 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!