कोरिया जिले में ठंड की दस्तक,18 से और बढ़ेगी ठंड, फसलों पर संकट के बादल

Chandrakant Pargir

 


कोरिया, 16 जनवरी। कोरिया जिले में इस साल ठंड ने देर से दस्तक दी है। नवंबर और दिसंबर के महीनों में ठंड का असर नाममात्र का रहा। मुश्किल से एक सप्ताह तक ठंड का एहसास हुआ। 15 जनवरी से आसमान में बादल छाए हुए हैं, और मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 जनवरी को भी हल्के बादलों का डेरा रहेगा।


ठंड बढ़ने की संभावना


मौसम विभाग का कहना है कि 18 जनवरी से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। 21 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। हालांकि, हर साल जनवरी में कंपकपा देने वाली ठंड महसूस होती थी, लेकिन इस बार ठंड का असर कम देखा गया है।


किसानों की बढ़ी चिंता


ठंड और बारिश की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीते दो महीनों में न तो पर्याप्त ठंड पड़ी और न ही बारिश हुई। इसका सीधा असर सरसों और गेहूं की फसलों पर पड़ा है। किसानों का कहना है कि मौसम के इस बदलाव से फसलों को नुकसान हो रहा है।


फसल उत्पादन पर असर


विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड और नमी की कमी से गेहूं और सरसों की फसल कमजोर हो सकती है। अगर आने वाले दिनों में मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो फसल उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!