तत्कालीन मंडल अध्यक्ष अब तक बेहोश, स्वास्थ्य मंत्री ने की कुछ आर्थिक मदद, सुध लेने कोई नही पहुंचा, परिवार को मदद की आस

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर (कोरिया) 27 दिसंबर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर मंडल के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू बीते 4 दिन से बेहोश है, उन्हें अभी तक होश नही आया उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल वी वाय अस्पताल में जारी है। उनके पुत्र की माने तो स्वास्थ्य मंत्री ने 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है, पर भाजपा की सरकार और भाजपा के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष को अब तक  देखने तक नहीं पहुंचा है।


जानकारी के अनुसार बीते रविवार को बैकुंठपुर के रामसेतु होटल के पास बैकुंठपुर के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू का एक्सीडेंट हो गया, बेहद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, सर के गंभीर चोट होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया, चोट लगने के बाद से ही उन्हें आज तक होश नही आया है। इस समय उनके पुत्र उनके साथ मे रायपुर में अपने खर्च से इलाज करवा रहे है। उनके पुत्र का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने 20 हजार की आर्थिक मदद की है, परंतु कोई उनकी सुध लेने आ जाता, बताया जा रहा है कि  दुख की इस घड़ी में उनकी सुध लेने कोई  नही पहुंचा है। इस समय राज्य भाजपा की सरकार है और उनका एक तत्कालीन मंडल अध्यक्ष जीवन से संघर्ष कर रहा है ऐसे में उनके परिवार को पार्टी का आसरा है ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। 


जमीन से जुड़े नेता है कुबेर साहू


हमेशा भगवा कुर्ता और सर पर भगवा गमछा पहने भाजपा के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू की अपनी हिन्दूवादी छवि है, वो आरएसएस के सदस्य भी है, उन्हें आरएसएस और भाजपा के हर आयोजन, कार्यक्रम में उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। बताया जाता है कि वो किसी गुट के नेता नही है उनका सभी के प्रति सम्मान का भाव एक जैसा देखा गया है।


दुआओं का दौर है जारी


नए मंडल अध्यक्ष का शनिवार को चुनाव हुए और तत्कालीन मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू की दुर्घटना हुई। उनके जल्द स्वस्थ होकर सबके बीच आने को लेकर  सोशल मीडिया में दुआओं का दौर जारी है। लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे है। वही उनकी सुध लेने पार्टी के लोग कब आगे आते है ये देखने का विषय होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!