बैकुंठपुर। सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला कोरिया एवं जिला एमसीबी की संयुक्त वार्षिक बैठक 4 नवंबर 2026 को अमृतधारा में आयोजित की गई। बैठक में दोनों जिलों के कर्मचारियों के हितों, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ का गठन किया गया। इसमें श्री अजय कुमार साहू को संयुक्त जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों में प्रफुल सिंह एवं संजीव दुबे को जिला उपाध्यक्ष, अनुप कुशवाहा एवं खरवेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, रामकुमार साहू एवं श्री कमलेश मरकाम को सचिव तथा श्री गुलाब सिंह एवं श्री विजय साहू को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार दिलीप पटेल एवं प्रदीप मानिकपुरी को मीडिया प्रभारी, चन्द्रप्रकाश साहू, मानसाय पैकरा एवं फलेश्वर सिंह को संरक्षक तथा रवि कुमार साहू एवं अवनीश सिंह सेंगर को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित डबरे, श्रीराम यादव, श्रवण कुमार सिंह, भूपेन्द्र, अभिषेक, सीताराम रजक, आशीष कुमार तिवारी, रामनेवाज कुशवाहा, राजबहादुर पैकरा, कैलाश साहू, नरेन्द्र कुमार शर्मा, विद्यसागर साहू, प्रकाश सिंह, राकेश साहू, जय सिंह, बुद्ध सिंह, नीरज सिंह, संजय मंडल, राजेश कुमार साहू, कमलेश्वर प्रसाद, योगेन्द्र कुमार, नरेन्द्र सिंह, राजेश जायसवाल, प्रदीप कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र राजवाड़े, तेज प्रताप, बालाजी रेड्डी, गोविन्द प्रसाद, प्रिखुती सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह को शामिल किया गया।
बैठक में जिला कोरिया एवं एमसीबी के सहकारी समितियों के प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा दोनों जिलों के कर्मचारियों के बीच एकजुटता और समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया।


