कोरिया में AAP का बिगुल - प्रदेश संगठन मंत्री जसबीर सिंह चावला ने कांग्रेस और बीजेपी को लिया आड़े हाथ, कांग्रेस-भाजपा ने सिर्फ लूटा, अब जनता को चाहिए केजरीवाल मॉडल*

Chandrakant Pargir


 

बैकुंठपुर/कोरिया।* छत्तीसगढ़ में सत्ता के दो पहियों - कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री जसबीर सिंह चावला की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में साफ संदेश दिया गया - अब लूट की राजनीति नहीं चलेगी।




बैठक में चावला ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा है। शिक्षा बदहाल है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, बिजली-पानी के लिए जनता त्रस्त है और सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। दोनों पार्टियों ने सिर्फ वादे किए, काम नहीं किया।




उन्होंने कहा कि दिल्ली-पंजाब की तरह अब कोरिया में भी केजरीवाल का शिक्षा, स्वास्थ्य, फ्री बिजली-पानी और ईमानदार राजनीति का मॉडल लाना है। AAP बैकुंठपुर और शिवपुर में पूरी ताकत से लड़ेगी और भ्रष्टाचार मुक्त नगर सरकार बनाएगी।


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमंती सिंह, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल, सचिव के. ज्योति, लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल और जिलाध्यक्ष राजेश राजवाड़े सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दमखम से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!