सात दिन में सड़क मरम्मत नहीं तो चक्काजाम की चेतावनी, पटना के पुराने NH मार्ग की बदहाली को लेकर मंडल कांग्रेस ने PWD को दिया अल्टीमेटम

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। कोरिया जिले की नगर पंचायत पटना के प्रमुख पुराने NH मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर मंडल कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। मंडल कांग्रेस कमेटी पटना के अध्यक्ष एवं पार्षद परेश कुमार सिंह ने डकइपारा चौक से थाना, बस स्टैंड होते हुए नीलकंठ होटल के सामने बाईपास तक सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए सात दिनों के भीतर मरम्मत और पैचवर्क शुरू नहीं होने पर चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।




ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे और जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं का भी बड़ी संख्या में आवागमन होता है।




परेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत पटना द्वारा सड़क के संधारण, मरम्मत एवं पैचवर्क के साथ सड़क को PWD को हस्तांतरित किए जाने के संबंध में 10 जुलाई 2026 को पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की उदासीनता से आम जनता और व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने PWD से सात दिवस के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर जनता, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ अनिश्चितकालीन चक्काजाम एवं आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!