बैकुंठपुर। द्वितीय सावन सोमवार के अवसर पर सोमवार 10 अगस्त को प्रेमाबाग मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ, वहीं श्रद्धालुओं के लिए भोग-भंडारे का भी आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे है।
इस अवसर मंदिर परिसर में रोटी रिक्शा बैंक के नए वाहन का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने विधिवत रोटी रिक्शा का पूजन कर वाहन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को धार्मिक गमछा पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में देवरहा बाबा सेवा समिति प्रेमाबाग, बैकुंठपुर के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, पंडित अनिल महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, सीए प्रशांत गुप्ता, आशीष शुक्ला, अरविंद सिंह, अनुराग दुबे, अनिल खटीक, घनश्याम साहू, सुरेंद्र सिंह छोटू, अमित गुप्ता अप्पू, पार्षद राहुल गुप्ता, पार्षद अंकित गुप्ता, सुभाष साहू, भानु पाल, अभिनेन्द्र सिंह चंदेल, सौरभ सिंह, बबलू महाजन, डब्लू यादव, मोनू, मोनी जिज्ञासी, बबलू सिंह, गप्पू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




