भांडी में एनएच-43 पर बीच सड़क गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित

Chandrakant Pargir


 

बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से लगे ग्राम भांडी में शनिवार को एनएच-43 पर अचानक एक बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ बिजली के तारों के संपर्क में आने के बाद सड़क पर गिरा, जिसके चलते काफी देर तक उसे हटाया नहीं जा सका। अचानक पेड़ गिरने से सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी, हालांकि किसी तरह के हादसे की सूचना नहीं है।




पेड़ के सड़क पर पड़े होने से बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग और प्रशासन को दे दी है और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है, पेड़ बिजली के तारों से छूकर गिरने के कारण उसे हटाने में भी सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल बड़ा पेड़ सड़क पर ही पड़ा हुआ है, जिससे यातायात में परेशानी बनी हुई है। पेड़ का एक हिस्सा अभी लटका हुआ है और उंसके नीचे से वाहनों की आवाजाही हो रही है जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!