मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर रेत उत्खनन विवाद में ग्रामीण की मौत, इलाके में तनाव

Chandrakant Pargir

 


एमसीबी। एमसीबी जिले के पसौरी क्षेत्र में रेत के उत्खनन को लेकर मामला गरमा गया है। रेत की ढुलाई कर रहे ग्रामीण सोनू चक्रधारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि मध्य प्रदेश के जैतपुर थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा कथित पिटाई के बाद उसकी जान गई। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर बहने वाली बरने नदी में लंबे समय से रेत का उत्खनन जारी है। घटना के समय रेत प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए ले जाई जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कार्रवाई हुई और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।



पुलिस वाहन नदी में फंसा

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान एमपी पुलिस की एक सरकारी गाड़ी नदी में फंस गई। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी वाहन को वहीं छोड़कर वापस लौट गए। फिलहाल वह वाहन छत्तीसगढ़ पुलिस के कब्जे में है।



ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। स्थिति को देखते हुए कोरिया जिला और सूरजपुर जिला से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!