बैकुंठपुर, 12 मार्च 2026। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती किए जाने के मामले के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने बैकुंठपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से रैली के रूप में पैदल मार्च करते हुए कुमार चौक होते हुए छिंदडाड़ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचकर कांग्रेसजनों ने भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती उजागर होने से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में नशे के कारोबार को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नशे के बढ़ते कारोबार से प्रदेश की युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है और उन्हें नशे के दलदल में धकेला जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी।
इस दौरान पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, सुरेश सिंह, अजीत लकड़ा, आशीष यादव, हेमसागर यादव, प्रवीर भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, चांदनी सोनी, दीपक गुप्ता, राहुल जायसवाल, अविनाश पाठक, आशीष डबरे, अनिल जायसवाल, सौरभ गुप्ता, अनित दुबे, सुमन दुबे, राजीव गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, प्रांजल जायसवाल, विपुल शुक्ला, राजू भगत, जाग्रत कुर्रे, एस.एन. मोदी, पीर मोहम्मद चिंटू, संतोष गोयन, अकिल, अब्दुल, अमित, रामसाय सोरी, मोहन यादव, बसंत सिंह, रमेश पड़वार, रंजीत चापेकर, दीपक खत्री, परेश कुमार सिंह, अमन देवांगन, मनीष कुमार सिंह, धीरज शिवहरे, मीनू मांझी, आकाश खटीक, मनोज दुबे, अंकित गुप्ता, अमन त्रिपाठी, दिल कुमार गुप्ता, विजय चक्रधारी, मो. इस्ताक अली, शमीम खान, गणेश जायसवाल, स्वतंत्र महोबिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



