राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में बैकुंठपुर में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित कुमार चौक पर शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म रहा और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। नेताओं का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कदम बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की।

आंदोलन का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस ने किया, जिसमें प्रदेश महासचिव संजीव सिंह काजू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुमन दुबे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य गणेश सिंह, नगर पालिका बैकुंठपुर उपाध्यक्ष आशीष यादव, जिला प्रवक्ता आशीष डवरे, अविनाश पाठक, जिला महामंत्री दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।

पुतला दहन के दौरान बैकुंठपुर सिटी कोतवाली से एसआई महेश कुशवाहा व अमोल सिंह सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल भी बुलाया गया था। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की स्थिति बनी और पुतला जलाए जाने पर पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन में विजेंद्र दास मानिकपुरी, पार्षद धीरज शिवहरे, सौरभ सिंह, सुजीत सोनी, संतोष सूर्यवंशी, नागेश्वर यादव, प्रशांत सिंह, सागर शर्मा, अभिषेक दुबे, मोनू मांझी, जागृत कुर्रे, बल्ली मोदी, खेलसाय विश्वकर्मा, शुभम तिवारी, मनोज साहू, संतोष साहू, तरुण सिंह, दिनेश रजवाड़े, अशद इरफान सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे। युवा कांग्रेस ने दोहराया कि रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!