ईको टूरिज़्म : पर्यावरण संरक्षण की ओर रणनीतिक कदम, डॉ. संजय अलंग का 9 मार्च को पं. ज्वा. प्र. उपाध्याय महाविद्यालय, पटना (कोरिया) में व्याख्यान

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पं. ज्वा. प्र. उपाध्याय महाविद्यालय, पटना (कोरिया) द्वारा 9 मार्च को प्रातः 11:15 बजे से ईको टूरिज़्म विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रख्यात पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. संजय अलंग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सेमिनार का विषय “ईको टूरिज़्म – पर्यावरण संरक्षण की ओर रणनीतिक कदम” रखा गया है, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी तथा पर्यटन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ईको टूरिज़्म वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों के सतत विकास का प्रभावी माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। महाविद्यालय परिवार ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं एवं बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में सहभागी होने की अपील की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!