विष्णु देव साय प्रोटोकॉल तोड़ जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पहुंचे, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। मंगलवार को अपने कोरिया दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रोटोकॉल से अलग पहल करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा के आवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तथा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल भी मौजूद रहे। सुबह 10.30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर उनकी धर्मपत्नी फलेश्वरी पैकरा ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया।



मुख्यमंत्री ने लगभग आधा घंटा जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर बिताया और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विकास संबंधी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा भी दिलाया। इस मुलाकात को प्रशासनिक व राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।



गौरतलब है कि सरपंच से जिला पंचायत अध्यक्ष बने मोहित पैकरा के घर मुख्यमंत्री के पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पंचायत चुनाव के दौरान भी मुख्यमंत्री ने उनके चुनावी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं को प्रचार में सक्रिय रहने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते इस मुलाकात को राजनीतिक संकेतों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!