बैकुंठपुर और चरचा में पुलिस की सघन चेकिंग कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा —एडिशनल एसपी और एसडीओपी कर रहे सतत निरीक्षण

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। दिनांक 04 जनवरी 2026 को रात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के नेतृत्व में एसडीओपी राजेश साहू की मौजूदगी में थाना बैकुंठपुर एवं थाना चरचा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न लॉज, ढाबों, होटलों तथा सड़कों पर चलने वाले बिना नंबर के तीन पहिया वाहनों और तीन सवारी वाहनों की विशेष जांच की गई।



पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, पहचान संबंधी जानकारी तथा अन्य आवश्यक पहलुओं की बारीकी से जांच की गई, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया।



इसी क्रम में प्रेमाबाग क्षेत्र में महुआ शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश भी दी। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। काफी समय बाद इस तरह की सख्त कार्रवाई होने से स्थानीय जनता में खुशी का माहौल देखा गया तथा लोगों ने पुलिस की पहल की सराहना की।



स्थानीय नागरिकों का मानना है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के नेतृत्व में चल रही इस तरह की सक्रिय कार्रवाइयों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधियों में भय का वातावरण बनेगा, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहने की उम्मीद है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!