12वीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति, कल 21 फरवरी से शुरू होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरिया बैकुंठपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आज से जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है। 20 फरवरी को आयोजित कक्षा 12वीं के भूगोल एवं भौतिक विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिले में कुल 1605 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1595 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 10 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 99 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई।




परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई थीं तथा निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही और किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

इधर, 21 फरवरी से जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा भी प्रारंभ होने जा रही है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वही सोनहत विकासखंड के भैसवार स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल सहित दूरस्थ क्षेत्रों के कुछ परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्ता दल की तैनाती की आवश्यकता जताई जा रही है, ताकि नकल की किसी भी आशंका पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!