हिमालय रवि बने सिविल जज, बैकुंठपुर में हर्ष का माहौल

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। जिला अधिवक्ता संघ बैकुंठपुर के सम्माननीय सदस्य अधिवक्ता एल. आर. रवि के ज्येष्ठ सुपुत्र हिमालय रवि ने छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण कर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से अधिवक्ता संघ सहित पूरे बैकुंठपुर में हर्ष और गौरव का वातावरण है। वर्ष 2024 में निकली सिविल जज भर्ती प्रक्रिया में उन्होंने सफलता प्राप्त कर न्यायिक सेवा में स्थान बनाया।

हिमालय रवि की प्रारंभिक शिक्षा Carmel School Bishrampur में पहली से दसवीं तक हुई। इसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई Kalyani School Amarkantak से पूर्ण की। मेधावी छात्र रहे हिमालय ने कॉमन लॉ टेस्ट में भी सफलता हासिल की, जिसके बाद उनका चयन रायपुर स्थित विश्वविद्यालय में विधि अध्ययन के लिए हुआ।

कानून की पढ़ाई के दौरान उन्होंने लगातार सभी चरणों और परीक्षाओं में सफलता अर्जित की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया। परिवार और गुरुओं का मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा।

हिमालय रवि के पिता एल. आर. रवि पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पुत्र की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। अधिवक्ता संघ और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिमालय रवि को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे न्यायिक सेवा में निष्पक्षता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!