बजट से कृषि, व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई गति – शारदा गुप्ता

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजट समाज के सभी आयामों को संसाधन उपलब्ध कराने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषकों एवं मजदूरों की आय बढ़ाने के लिए राइस मिल, पोल्ट्री फार्म तथा वनोपज प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों के बड़े केंद्र खोलने की योजनाएं लाई गई हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

शारदा गुप्ता ने बताया कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी बड़ी राशि जारी की गई है, जिससे परिवहन व्यवस्था सुगम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं से संबंधित योजनाओं के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इससे उनकी आय एवं खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ बाजार और व्यापार जगत को मिलेगा। स्टार्टअप के लिए विशेष धनराशि उपलब्ध कराए जाने से नए उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

शारदा गुप्ता ने बताया कि बस्तर में चेम्बर भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से कोरिया जिले में भी चेम्बर भवन निर्माण हेतु मांग की गई है और आशा है कि निकट भविष्य में कोरिया जिले के लिए भी राशि स्वीकृत होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!