कोरिया में ACB की बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Chandrakant Pargir

 

कोरिया। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर की टीम ने पुलिस चौकी बचरापोड़ी से जुड़े एक उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक को रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


मामला क्या है

प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति के घर निर्माण के लिए ईंट बनाने का कार्य मजदूर मोहित घसिया द्वारा किया जा रहा था। कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में पानी भर जाने से मोहित घसिया के बेटे की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक की मौत की जांच के संबंध में पुलिस चौकी बचरापोड़ी के एएसआई गुरू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने आपराधिक प्रकरण दर्ज न कर केस रफा-दफा करने के एवज में 21 फरवरी 2026 को 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान एएसआई गुरू प्रसाद यादव ने 22 फरवरी 2026 को 25,000 रुपये लेने पर सहमति दी। इसी बीच उनके स्थानांतरण के बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ ने 23 फरवरी 2026 को प्रार्थी को 24 फरवरी को रकम लेकर चौकी बुलाया।


रंगे हाथ पकड़ाया

24 फरवरी 2026 को एसीबी अंबिकापुर की टीम ने उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ को प्रार्थी से 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक गुरू प्रसाद यादव को भी गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध Prevention of Corruption Act की धारा 7 व 12 (यथासंशोधित 2018) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी एसीबी ने कोरिया जिले के पटना थाने में छापामार कार्रवाई कर एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही कार्रवाइयों से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!