जन्मदिन की खुशी बनी मौत की वजह नाबालिग को वाहन से कुचलने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

Chandrakant Pargir

 

कोरिया |17 जनवरी।  कोरिया जिले के रनई गांव में 15 वर्षीय नाबालिग रितेश सिंह की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह घटना 4 जनवरी 2026 की रात करीब 8 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, रितेश सिंह (पिता—श्यामलाल) अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों के साथ बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम गया था, जहां पार्टी के दौरान सभी दोस्तों ने शराब का सेवन किया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पटना पहुंचने के बाद आरोपी विद्याचंद्र साहू ने दोबारा शराब खरीदी और पी। इसी दौरान मृतक ने आरोपी का मोबाइल फोन उठाकर उसके पिता को यह जानकारी दे दी कि वह पटना में है, जिससे आरोपी नाराज हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रितेश पैदल अपने घर की ओर निकल गया।

आरोप है कि आरोपी विद्याचंद्र साहू ने जानबूझकर वाहन को बाईं ओर मोड़ते हुए रितेश को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से आगे बढ़ गया। अन्य दोस्तों ने घायल रितेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद चारों दोस्त अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए।

एसडीपीओ राजेश साहू द्वारा अन्य दोस्तों से की गई सघन पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एसटी-एससी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!