बैकुंठपुर। अखिल भारतीय गृह संपर्क अभियान के तहत भगवान परशुराम शाखा, महल पारा बस्ती के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को घर–घर जाकर पत्रक वितरण कर लोगों को संगठन के उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने समाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोर सिंह, मुन्ना दादा, रविकांत गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, अवधेश प्रताप सिंह राजू, प्रवीण पांडेय, अनुपम सोनी, मनोज सोनी, सुरेश प्रसाद, सोनू सिंह, रामजी साहू, जय कुमार चक्रधारी सहित अन्य कई स्वयंसेवक शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थित तरीके से बस्ती के प्रत्येक घर तक पहुँचकर अभियान का संदेश पहुँचाया।
स्वयंसेवकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी देना और नागरिकों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों में ऐसे जनसंपर्क कार्यक्रम जारी रहेंगे।
अभियान के सफल संचालन में स्थानीय नागरिकों का भी भरपूर सहयोग मिला, जिससे स्वयंसेवकों का उत्साह और अधिक बढ़ा।




