भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का विद्युत कार्यालय घेराव राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर, जिला कोरिया / 04 अक्टूबर 2025।

राज्य की भाजपा सरकार द्वारा “बिजली बिल हाफ योजना” की 400 यूनिट सीमा समाप्त किए जाने और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसजनों ने राजीव भवन से रैली के रूप में प्रस्थान कर विद्युत कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आमसभा आयोजित की।



सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की यह नीति आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाली है। कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक “बिजली बिल हाफ योजना” का लाभ दिया गया था, जिससे हर वर्ग को राहत मिली थी। किंतु वर्तमान साय सरकार ने इस योजना को समाप्त कर दिया है, जिसके चलते उपभोक्ताओं के बिजली बिल दोगुने हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोयला, पानी और जमीन सब छत्तीसगढ़ की होने के बावजूद जनता को महंगी बिजली देना भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी की नीति को दर्शाता है।


कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें 400 यूनिट सीमा की पुनः बहाली, बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने, गरीब एवं मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को राहत देने और अनियमित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, अनिल जायसवाल, बिहारी राजवाड़े, हेमसागर यादव, कृष्ण कुमार राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, रामाधार टोप्पो, साहब अख्तर, रवि राजवाड़े, धीरज सिंह, संगीता राजवाड़े, संजोती मरकाम, चांदनी सोनी, रियाजउद्दीन, दीपक गुप्ता, अर्पित जायसवाल, राजीव गुप्ता, एस. एन. मोदी, मनीष सिंह, मोनू मांझी, अंकित गुप्ता, विपुल, संतोष गोयन, विजय चक्रधारी, रामसाय सोरी, फैजान ढेबर, राकेश जायसवाल, फ़रोग सिद्दीकी, वासिम खान, सुजीत सोनी, राजेश पैकरा, इंद्रदेव पांडे, जानू वसीम, एजाज गुड्डू, आरिफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!