चिरमिरी को विकास की सौगात, 3 कार्यों के लिए 6.18 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास लाए रंग, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली राशि

Chandrakant Pargir

 


चिरमिरी, 6 अगस्त 2025। चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने यहां तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 6 करोड़ 18 लाख 72 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों का प्रतिफल है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से निम्नलिखित विकास कार्य कराए जाएंगे:


वॉर्ड क्रमांक 07 स्थित कोरिया कॉलरी शाखा शिव मंदिर के पास विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य – लागत ₹3 करोड़ 56 लाख 76 हजार


अटल परिसर से मालवीय नगर तक पोड़ी वेस्ट चिरमिरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य – लागत ₹69 लाख 19 हजार


अहिंसा चौक हल्दीबाड़ी से अग्रसेन चौक बड़ा बाजार तक सड़क चौड़ीकरण कार्य – लागत ₹1 करोड़ 92 लाख 77 हजार


इन विकास कार्यों से न केवल शहर की आधारभूत संरचना में सुधार होगा, बल्कि आमजन को सुगम यातायात एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण का लाभ भी मिलेगा।


विकास कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि मंत्री जायसवाल के नेतृत्व में चिरमिरी में लगातार विकास की रफ्तार तेज हुई है, और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में और भी जनहितकारी योजनाएं क्षेत्र को मिलेंगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!