रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को विदेश दौरे पर रवाना हो गए। वे रायपुर से दिल्ली और वहां से सीधे जापान के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा कुल 10 दिनों का होगा, जिसमें वे जापान और दक्षिण कोरिया में रहेंगे।
अपने दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे आज जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होंगे। इसके साथ ही जापान के निवेशकों से भी उनकी विशेष मुलाकात तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं हैं, खासकर औद्योगिक क्षेत्र में, जिनकी जानकारी वे निवेशकों के साथ साझा करेंगे।
दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री वहां की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की उपलब्धियों का अध्ययन करेंगे और निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से विकास की संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।