कोरिया में 12 जून से बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी राहत की खबर, तापमान में भी आएगी गिरावट, किसानों को उम्मीद की किरण

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। भीषण गर्मी से जूझ रहे कोरिया जिलेवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने 12 जून से जिले में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। अब तक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहे पारे में लगातार कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, 12 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 13 जून को 39 डिग्री, 14 जून को 38 डिग्री और 15 जून को इससे भी नीचे गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून से बारिश की शुरुआत हो सकती है और उसके बाद लगातार रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित समय पर पहुंचने के संकेत दे रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों में भी उत्साह है, जो खेतों की तैयारी में जुटे हुए हैं। समय पर वर्षा होने से खरीफ फसलों की बुआई पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।


ग्रामीण और शहरी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत की आस लगाए लोग अब मानसून की पहली फुहारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट ने निश्चित रूप से एक सुखद संकेत दिया है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!