आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा की प्रेसवार्ता संपन्न, मंत्री लखनलाल देवांगन का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए की थी संविधान की हत्या - लखनलाल देवांगन

Chandrakant Pargir

 

बैकुण्ठपुर। 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने विश्रामगृह बैकुण्ठपुर में एक प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आपातकाल के घटनाक्रम को ‘लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला’ करार देते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।


देवांगन ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने चुनाव को रद्द किए जाने के बाद सत्ता बचाने की हताशा में देश पर आपातकाल थोप दिया। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस समय प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया गया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस जब-जब संकट में होती है, संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने से नहीं चूकती।"


मंत्री देवांगन ने मीसा (मेन्टेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट) जैसे काले कानूनों का हवाला देते हुए कहा कि इस दौरान एक लाख से अधिक नागरिकों को बिना मुकदमा जेलों में ठूंस दिया गया। इनमें जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह जैसे बड़े विपक्षी नेता शामिल थे। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस शासित राज्यों में वही तानाशाही मानसिकता कायम है—पत्रकारों पर मुकदमे, सोशल मीडिया पोस्ट पर गिरफ्तारी और एक्टिविस्टों पर कार्रवाई इसका उदाहरण हैं।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, बसंत राय, अशोक जायसवाल, चुन्नी पैकरा, रविशंकर राजवाड़े, अनिल साहू, पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, शिवकुमारी सोनपाकर, सुनिता कर्रें, शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, रामकृष्ण शर्मा, राजेन्द्र चक्रधारी, मंजू जिवनानी, तीरथ राजवाड़े, मोहित पैकरा, वंदना राजवाड़े, अरुण जायसवाल, गायत्री सिंह, गौरव अग्रवाल, आशादेवी सोनपाकर, गणेश यादव, वर्षा साहू, जगनारायण साहू तीरथ राजवाड़े, सत्येंद्र राजवाड़े समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक बनाना रहा।


#आपातकाल_50वर्ष 

#संविधान_की_हत्या 

#भाजपा_प्रेसवार्ता 

#लखनलाल_देवांगन 

#कांग्रेस_की_तानाशाही 

#Emergency1975 

#IndiraGandhi 

#BJPKorea





 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!