संविधान बचाओ का बुलंद स्वर गूंजा नगर पंचायत पटना में, कांग्रेस ने किया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

Chandrakant Pargir

 


कोरिया | 03 मई 2025,  नगर पंचायत पटना शनिवार को लोकतांत्रिक चेतना का केंद्र बन गया, जब यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।


रैली की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से हुई और मस्जिद चौक तक जोशपूर्ण मार्च के रूप में निकाली गई। आमसभा के रूप में समापन कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।



सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि देश के मूलभूत लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की लड़ाई है।


"संविधान रहेगा, तानाशाही नहीं!" – इस नारे के साथ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह हर कीमत पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।



नेताओं ने आमजन को उनके मौलिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और नागरिक स्वतंत्रता के प्रति जागरूक किया और कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, वंचित और हाशिए पर खड़े वर्गों की आवाज बनेगी।


जनसभा में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे यह संदेश स्पष्ट हुआ कि संविधान के संरक्षण के लिए समाज एकजुट है।


 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!