बैकुण्ठपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह, अनिता तिवारी, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री बसंत राय, नवरतन पाण्डेय, रामकृष्ण शर्मा, जिला संवाद प्रमुख विमलकांत गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती चक्रधारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रताप मरावी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासनिक अमला कर रहा है। कार्यकर्ताओं को भी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहना चाहिए।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" एक क्रांतिकारी कदम है, जो भारत के लोकतंत्र को अधिक मजबूत और पारदर्शी बना सकता है। इससे शासन में निरंतरता और राष्ट्रीय एकता को बल मिलेगा।
जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने मंडलवार समीक्षा करते हुए पार्टी स्थापना दिवस, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' जैसे आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर मार्गदर्शन दिया।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रताप मरावी ने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड अधिनियम केवल लूट का जरिया था, लेकिन मोदी सरकार द्वारा पारित संशोधन अब वंचित और पीड़ित मुसलमानों के हक में मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक में जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, धीरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, दीपा विश्वकर्मा, मनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, किशोर सिरदार, रामलखन यादव, नरेश्वर रजक, सुभाष साहू, अरशद खान, मनोज साहू, मंजू जिवनानी, रीता यादव, सविता मिश्रा, शारदा गुप्ता, रामशंकर साहू, रामसुंदर राजवाड़े, राजेन्द्र चक्रधारी, अमलू सिरदार, जगनारायण साहू, रवि त्रिपाठी, सुरेश राजवाड़े, रमेश तिवारी, दिलीप राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, मुन्ना चक्रधारी, शंकर सोनी, राजेश सोनी, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।