वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का कोरिया आगमन पर भव्य स्वागत

Chandrakant Pargir

 

बैकुण्ठपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रथम कोरिया आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में खरवत चौक पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ श्री पैकरा का भव्य स्वागत किया।


इस स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष कुंती चक्रधारी, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राजवाड़े सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



विधायक प्रतिनिधि मनोज साहू, युवा नेता शारदा गुप्ता, सुभाष जायसवाल, प्रदीप राजवाड़े, संतोष शर्मा, दिलीप राजवाड़े, रवि त्रिपाठी, उमाशंकर बंटी, रोशन राजवाड़े, शाहिद असरफी, रमेश तिवारी, नीरज पटेल, सुजय जैन, श्रीराम दुबे, हरिश्चंद्र राजवाड़े, मयंक राठौर, भुवनेश्वर राजवाड़े, अभिषेक साहू समेत अन्य गणमान्य जनों ने भी उपस्थित रहकर अपने उद्गार व्यक्त किए।


इस मौके पर श्री पैकरा ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने वन विकास निगम के माध्यम से क्षेत्र के विकास में नई योजनाओं को लागू करने की बात कही।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!