डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भाजपा ने किया माल्यार्पण, सामाजिक समानता की ली शपथ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी बोले- समाज में व्याप्त असमानताओं और भेदभाव के खिलाफ सबको मिलकर लड़ना होगा

Chandrakant Pargir

 



बैकुण्ठपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शिवपुर-चरचा मंडल स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भाजपा द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न समाज वर्गों के लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे जिन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और असमानताओं के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता को मजबूत करने की।


जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में छुआछूत और जातिगत अत्याचारों को सहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और समाज को नई दिशा दी। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिमा स्थल की सफाई कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया था, और 14 अप्रैल को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री संगीता गुप्ता, पार्षद प्रदीप तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय और समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!