नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर प्रशासन से मांगे 12 बड़े सवाल, पारदर्शिता को लेकर उठाए गंभीर मुद्दे

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को पत्र लिखकर विभिन्न विकास कार्यों, वित्तीय खर्च और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर 12 बिंदुओं पर जवाब मांगा है।

जनता के पैसों का हिसाब दो! 

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में नगरपालिका की वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए विभिन्न योजनाओं और निधियों के वार्डवार खर्च का ब्योरा मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन सवालों के जवाब बैठक में नहीं दिए जाते, तो पार्षद बैठक का बहिष्कार करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए 12 बड़े सवाल:

1.  2021 से 2025 के बीच 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि का वार्डवार विस्तृत व्यय विवरण दिया जाए।

2. नगरी निकाय निधि से स्वीकृत और क्रियान्वित विकास कार्यों की सूची एवं वार्डवार जानकारी प्रस्तुत की जाए।


3. वर्तमान नगर परिषद के गठन के बाद से अब तक अधोसंरचना मद में किए गए खर्च और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाए।


4.  जिला खनिज न्यास (DMF) योजना के तहत किन वार्डों में विकास कार्य हुए, उनका विवरण प्रस्तुत किया जाए।

5. स्वच्छता अभियान के तहत मिली निधि का वार्डवार खर्च विवरण जिसमें कचरा प्रबंधन, सफाई उपकरणों की खरीद और रखरखाव की जानकारी शामिल हो।


6. 15वें वित्त आयोग की निधि से जारी टेंडरों की प्रक्रिया, चयनित ठेकेदारों के नाम और कार्य आवंटन के मानदंडों की जानकारी दी जाए।


7.  केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत किन वार्डों में कार्य हुए, लाभार्थियों की सूची समेत जानकारी दी जाए।


8. नगर पालिका द्वारा निर्मित पानी शुद्धिकरण टैंक, कचरा उठाने वाले वाहन, डीजल गाड़ियों की मरम्मत एवं ईंधन खर्च का वार्षिक विवरण दिया जाए।


9. नगर पालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के आवंटन में असमानता क्यों? क्या सभी वार्डों में समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है?


10. नगर पालिका परिषद को  जनप्रतिनिधियों का आवंटन किस आधार पर होता है? क्या इसमें पार्षदों की राय ली जाती है या अध्यक्ष और CMO अपनी मर्जी से निर्णय लेते हैं?

11.  अब तक कितने कार्य स्वीकृत हुए, कितने कार्य प्रगति पर हैं और कितने पूर्ण हुए? उनका वार्डवार ब्योरा दिया जाए।
12.  वर्तमान नगर परिषद के गठन से अब तक किन ठेकेदारों को किस कार्य की निविदा दी गई? उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!