बैकुंठपुर, कोरिया | 27 मार्च 2025
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के खिलाफ बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे "द्वेषपूर्ण राजनीतिक कार्रवाई" करार देते हुए केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और सीबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है और विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की प्रतिशोधपूर्ण कार्रवाई नहीं रुकी, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता:
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, शैलेन्द सिंह, भूपेंद्र यादव, आशीष यादव, विकास श्रीवास्तव, साहब सिंह काकू, धीरज सिंह, हीरालाल साहू, सौरभ गुप्ता, मनीष सिंह, संतोष गोयन, रामसाय सोरी, अविनाश पाठक, विजय चक्रधारी, अरशद, प्रकाश चंद साहू, रामचंद्र सिंह, लालदास महंत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।