बैकुंठपुर जनपद में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस को बड़ा झटका

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर, कोरिया | 04 मार्च 2025। जनपद पंचायत बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में भाजपा के प्यारे साहू ने 12 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी गणेश राजवाड़े को 11 मत मिले। निर्दलीय उम्मीदवार राजू साहू को मात्र 2 वोट मिले, जिससे वे अब वो उस एक वोट देने वाले की तलाश में हैं।


चुनाव के दौरान 3 वाहनों में सवार होकर एक साथ पहुंचे 12 सदस्यों ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना दिया था, जिससे ऐसा लग रहा था कि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में जाएगा। लेकिन जब नतीजे सामने आए, तो भाजपा ने बाज़ी मार ली। अगर राजू साहू को मिले 2 वोट कांग्रेस के गणेश राजवाड़े को मिलते, तो नतीजा कांग्रेस के पक्ष में जा सकता था।


वहीं, जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के उदय सिंह ने जीत दर्ज की। इस तरह बैकुंठपुर जनपद में अध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में गया, जबकि उपाध्यक्ष पद भाजपा ने जीत लिया।


सोनहत जनपद पंचायत में भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भाजपा ने सोनहत में अपनी सशक्त स्थिति को और मजबूत कर लिया है।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!