पटना। नगर पंचायत पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत एक बार फिर देखने को मिली, जब भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के कुशल नेतृत्व में गौरव अग्रवाल को नगर पंचायत का उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता ने मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश की ओर से नियुक्त प्रभारी मुकेश तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी नव-निर्वाचित पार्षदगण उपस्थित रहे।
नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह नगर पंचायत के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने भी गौरव अग्रवाल को बधाई दी और उनके नेतृत्व में नगर पंचायत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया।

